By - Amit kumaR Agarwal
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ट्रेंड हो रहे हैं, इस ट्रेंडिंग की वजह कई लोग, सांसद राघव चड्ढा का इस्तीफ़ा देना भी मान रहे हैं ।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की प्रेम कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की लव स्टोरी जैसी लगती है। इसमें पहली नजर का प्यार और बहुत कुछ शामिल है।
परिणीति ने बताया कि, परिणीति और राघव की पहली मुलाकात लंदन में एक पुरस्कार समारोह में हुई थी l परिणीति को फिल्मों के लिए सम्मान मिल रहा था और राघव को समाज सेवा के लिए।
अगली सुबह नाश्ते के समय वे फिर मिले।
परिणीति ने बाद में बताया कि उन्हें तुरंत ही एहसास हो गया था कि राघव वही व्यक्ति हो सकते हैं जिनसे वे शादी करना चाहेंगी।
मुलाकात के बाद परिणीति ने गूगल पर राघव के बारे में थोड़ा सर्च किया था क्योंकि वह जानना चाहती थीं कि वे कौन हैं, क्या करते हैं और शादी हुई या नहीं। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से फोन और मैसेज पर बात करने लगे। इसके बाद घंटों फोन पर बातें करने लगे।
भारत लौटने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को किसी को नहीं बताया।
इस सादगी की वजह से उनका रिश्ता बिना किसी दबाव के मजबूत होता गया। धीरे-धीरे लोग उन्हें हवाई अड्डे, रेस्तरां और कार्यक्रमों में साथ देखने लगे।
मीडिया और फैंस को अंदाजा होने लगा कि दोनों में कुछ खास है।
13 मई 2023 को दिल्ली में परिणीति और राघव की सगाई हो गई। यह बहुत छोटा और निजी समारोह था, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे। और 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में उन्होंने शादी कर ली।