By - Amit kumaR Agarwal
- रिपोर्ट के मुताबिक, मधुबाला की बोयपिक में अभिनेत्री सारा अर्जुन नहीं, शरवरी की कास्टिंग की चर्चाएं तेज हैं।
अपने दौर की दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक में लीड रोल के लिए कई अदाकाराओं का नाम चर्चा में है। मधुबाला के जीवन पर बनने वाली फिल्म में उनकी भूमिका निभाने के लिए अभिनेत्री की तलाश जारी है। इस प्रोजेक्ट से कई बड़े नाम पहले ही जुड़ चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा, शरवरी को फिल्म में लिए जाने की चर्चाएं सच हैं। कहा जा रहा है कि इस रोल के लिए जिन नामों पर विचार किया जा रहा है, उनमें शरवरी अब टॉप चॉइस में से एक हैं'। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।