नेपाल l त्रासदी, सैलाब में बहते सपने, मलबे में दबी जिंदगी

By - Syed Hasan Zaidi

  • नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचाई है
  • उफनती नदी के तेज बहाव और मलबे के कारण कई घर क्षतिग्रस्त होकर खतरनाक स्थिति में खड़े हैं
  • कई मकान पानी में डूब गए हैं, जहां तक पहुंचने के लिए बचावकर्मी अर्थमूवर की मदद ले रहे हैं
  • मलबे और पानी के बीच जीवित बचे लोगों की तलाश जारी है
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। अचानक आई बाढ़ ने कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं।

कहीं घर और सड़कें पानी में डूब गईं, तो कहीं लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों की ओर भागते नजर आए। राहत और बचाव दल लगातार प्रभावित इलाकों में लोगों को निकालने में जुटे हैं। बाढ़ के बाद तबाही का मंजर बेहद डरावना है। तस्वीरों में कहीं पानी का तेज बहाव दिख रहा है, तो कहीं बाढ़ के बीच फंसे लोगों की बेबसी साफ नजर आ रही है।

भारत ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद तुरंत खोज, बचाव और पुनर्वास कार्यों में मदद के लिए जरूरी सामान वाला 10 टन का मानवीय सहायता पैकेज भेजा है।