By: Amit kumaR Agarwal / Bhaarat Bol News Team
- यशस्वी-अय्यर का बल्ला भी रहा खामोश
- भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, साल 2015 के बाद पहली बार कोई रणजी मैच खेलने उतरे, लेकिन फ्लॉप रहे।
- शुभमन गिल, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल का भी बुरा हाल रहा।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल फॉर्म की तलाश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलने का फैसला लिया था।
करीब एक दशक बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेलने उतरे रोहित फेल रहे। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई के मैच में पहली पारी में सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हुए। उन्हें उमर नजीर ने डोगरा के हाथों कैच कराया।
रोहित 19 गेंद खेल सके। सिर्फ रोहित ही नहीं, बल्कि यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर और मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्ला भी खामोश रहा। दूसरी तरफ पंजाब और कर्नाटक के मुकाबले में शुभमन गिल और दिल्ली-सौराष्ट्र के मुकाबले में ऋषभ पंत भी फ्लॉप साबित हुए।
भारत के स्टार बल्लेबाजों का ये खराब प्रदर्शन वाक़ई में भारतीय क्रिकेट बोर्ड के लिए एक चिंता का विषय है।