By: Monu Kumar
जर्मनी के पश्चिमी जर्मनी के हिस्से में बुधवार को एक अदालत के पास गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार, दोपहर के समय बेलेफेल्ड शहर में राज्य अदालत के पास एक सड़क पर कई गोलियां चलाई गईं। जिसके बाद घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बाद में बुधवार को कहा कि उन्हें एक हथियार मिला है जो संभवतः घटना में इस्तेमाल किया गया था।
पुलिस के अनुसार वे फिलहाल पीड़ितों या संदिग्धों के बारे में जानकारी नहीं दे सकते और वो अभी भी इस पूरी घटना की कड़ी से कड़ी मिलाकर तहकीकात कर रहे हैं।