By - Aanya
- एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन यानी 21 सितंबर को भारत के कई खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश कर रहे हैं
- कबड्डी में भारत ने जापान को आसानी से हराया
पहले दिन पदक खाता खुलने के बाद भारतीय दल की नजरें दूसरे दिन भी ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने पर हैं।भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को हरा दिया। भारत ने पहले हाफ में 31 अंक जुटाकर मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली थी। इसके बाद दूसरे हाफ में टीम ने बढ़त को बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। भारतीय महिला टीम अब दिन में बाद में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी।
भारतीय महिला हॉकी टीम अपने शानदार अभियान को जारी रखने के इरादे से इंडोनेशिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराकर की थी। अब टीम की नजर इंडोनेशिया के खिलाफ एक और बड़ी जीत दर्ज करने पर है। दीपिका, सुनेलिता टोप्पो और रुतुजा पिसाल ने दो-दो गोल कर भारत की बढ़त को मजबूत किया।
समाचार लिखे जाने तक, भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया के खिलाफ नौ गोल दागकर मुकाबले पर पूरी तरह शिकंजा कस दिया है।
