By: Amit kumaR Agarwal
- भारत के स्टार जेवलिन थ्रो प्लेयर, नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी। नीरज ने सोशल मीडिया पर शादी की 3 तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह अपनी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों के साथ नजर आ रहे हैं।
भारत के स्टार भाला फेंक प्लेयर नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने 2 दिन पहले शिमला में गोपनीय तरीके से शादी की। भारतीय स्टार ने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। नीरज की इस पोस्ट ने उनके फैंस को चौंका दिया है।
नीरज ने सोशल मीडिया पर शादी की 3 तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग भी देखे जा सकते हैं। इनमें देखा जा सकता है कि नीरज चोपड़ा मंडप में बैठे हुए हैं।
तस्वीरों के साथ नीरज ने एक कैप्शन में लिखा- जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हैं जो हमें इस पल में एक साथ लाया। प्यार से बंधे, हमेशा खुश।
नीरज चोपड़ा की पत्नी का नाम हिमानी है। हिमानी की बात करें तो वह सोनीपत की रहने वाली हैं और US में स्पोर्ट्स की पढ़ाई कर रही हैं।
नीरज और हिमानी हनीमून के लिए अमेरिका निकल गए हैं।