Cinema l अमिताभ बच्चन को याद आए रामधारी सिंह 'दिनकर' के शब्द

By - Amit kumaR Agarwal

  • अमिताभ बच्चन को याद आए रामधारी सिंह 'दिनकर' के ये शब्द; बोले- 'राष्ट्रकवि ने मेरी ऑटोग्राफ बुक में लिखा था'
  • बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने हाल ही में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की कुछ लाइनें साझा की हैं।
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और नियमित रूप से ब्लॉग भी लिखते हैं। हालांकि, अधिकांश बार वे अपने एक्स अकाउंट से बहुत छोटे ट्वीट करते हैं। कई बार सिर्फ नंबर लिखकर छोड़ देते हैं। मगर, बीते दिन उन्होंने एक के बाद एक दो पोस्ट शेयर किए। दरअसल, उन्होंने कुछ मोटिवेशनल लाइनें साझा की, और बताया कि यह लाइनें राष्ट्रकवि दिनकर की हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया से पोस्ट साझा कर लिखा,  'सफलता उन लोगों को मिलती है जो हिम्मत करते हैं और एक्ट करते हैं'। 

फिर, तुरंत बाद उन्होंने एक और पोस्ट साझा किया और स्पष्ट किया कि ये लाइनें कवि 'दिनकर' की हैं - पिछली पोस्ट में जो कोट था, वह महान राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' का था। उन्होंने यह मेरी ऑटोग्राफ बुक में तब लिखा था, जब मैंने उनसे ऑटोग्राफ मांगा था। यह बात बहुत पुरानी है, जब वे दिल्ली में हमारे घर आए थे l

फिलहाल सड़ी के महानायक, बच्चन साब, कल्कि २ और केबीसी के आने वाले सीज़न की शूटिंग में व्यस्त हैं l