भूकंप के बाद चीन ने तिब्बती एवरेस्ट खोला

By: Rani S


चीन ने तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में माउंट एवरेस्ट के दर्शनीय क्षेत्र को शनिवार को फिर से खोल दिया है। इसे माउंट कोमोलंगमा के नाम से जाना जाता है।

ज्ञात हो  7 जनवरी को डिंगरी में 6.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद इस क्षेत्र को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। भूकंप में 126 लोगों की जान चली गई थी और 188 अन्य घायल हो गए थे।

डिंगरी दुनिया की सबसे ऊंची चोटी का उत्तरी बेस कैंप है। भूकंप के आने के बाद इसे बंद कर दिया गया था।अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की अब इसे वापस से खोल दिया गया है। अब यहां फिर पर्यटक आ-जा सकेंगे।