रूस, क्या फ्रांस और यूरोप के लिए खतरा है?

By: Monu Kumar


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बुधवार को, रूस - यूक्रेन युद्ध को लेकर जारी तनाव के बीच एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे रूस से खतरों के मद्देनजर महाद्वीप की रक्षा के लिए फ्रांस की परमाणु ताकत का उपयोग करने के विचार पर यूरोपीय सहयोगियों के साथ वार्ता करेंगे।

गौरतलब है कि मैक्रों ने राष्ट्र के नाम एक टेलीविज़न संबोधन में यह टिप्पणी की।  फ्रांस यूरोपीय संघ में एकमात्र परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र है। अपने संबोधन में मैक्रों ने रूस को फ्रांस और यूरोप के लिए खतरा बताया। साथ ही कहा कि उन्होंने हमारे (परमाणु) प्रतिरोध द्वारा यूरोपीय महाद्वीप पर हमारे सहयोगियों की सुरक्षा पर रणनीतिक बहस शुरू करने का फैसला किया है।

इस दौरान मैंक्रों ने यह भी कहा कि फ्रांस के परमाणु हथियारों का उपयोग केवल फ्रांसीसी राष्ट्रपति के हाथों में रहेगा।  मैंक्रों ने यह भी उम्मीद जताई कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यूरोप से आयात पर टैरिफ न लगाने के लिए मना लेंगे।