By: Amit kumaR Agarwal
फायर फ्लाई एयरोस्पेस के चंद्रमा मिशन, ब्लू घोस्ट ने, चांद की सतह पर लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है। यह सफलतापूर्वक लैंडिंग चांद के मेयर क्रीसियम क्षेत्र में हुई, निजी कंपनी का यह मिशन कई मायनों में बेहद खास है फायरफ्लाई एयरोस्पेस पहली निजी कंपनी बन गई है, जिसके अंतरिक्षयान ने चांद पर लैंडिंग की।
इसके साथ ही फायरफ्लाई एयरोस्पेस कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि ब्लू घोस्ट ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है। यह चांद पर खोज की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। गौरतलब है कि फायरफ्लाई एयरोस्पेस ने नासा की मदद से इस मिशन को अंजाम दिया।
यह मिशन तीन बड़े स्पेस मिशन की शुरुआत है, जो चांद के इस न देखे गए हिस्से में उतरेंगे। 15 जनवरी 2025 को ब्लू घोस्ट मिशन की शुरुआत हुई थी, जब इसे स्पेसएक्स के रॉकेट फाल्कन 9 से अंतरिक्ष में भेजा गया। इस अंतरिक्ष मिशन ने करीब एक महीना पृथ्वी की कक्षा में चक्कर काटे। इसके बाद वह चंद्रमा की तरफ रवाना हुआ और 16 दिन चंद्रमा की कक्षा में रहने के बाद 2 मार्च को सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतरा।