Czech Republic - पुनर्जीवित किया गया औद्योगिक स्थल, बनाया गया संग्रहालय

By: Aanya


चेक गणराज्य में पुनर्जीवित किया गया औद्योगिक स्थल, बनाया गया संग्रहालय

चेक गणराज्य के एक पुराने, जर्जर औद्योगिक स्थल को पुनर्जीवित किया गया है। यह वहीं जगह है, जहां जर्मन कारोबारी ओस्कर शिंडलर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1,200 यहूदियों की जान बचाई थी। यह जगह ब्रनेनेच कस्बे में एक पुरानी कपड़े (टेक्सटाइल) फैक्ट्री है, जो प्राग से करीब 160 किलोमीटर पूर्व में है।

1938 में नाजियों ने इसे यहूदी मालिकों से छीन लिया था और इसे एक प्रताड़ना शिविर में बदल दिया गया था। अब, इसी जगह पर 'म्यूजियम ऑफ सर्वाइवर्स' यानी बचने वालों का संग्रहालय खोला गया है, जो यहूदियों के नरसंहार (होलोकॉस्ट) और इस क्षेत्र के यहूदी इतिहास को समर्पित है।

यह संग्रहालय इस सप्ताहांत में अपने पहले दर्शकों के लिए खोला गया।