By - Monu Kumar
- रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लग सकता है 100% तक टैरिफ, सूची में भारत भी शामिल
- अमेरिकी सीनेट में सांसदों ने रूस के खिलाफ एक सख्त आर्थिक प्रतिबंध विधेयक पेश किया
अमेरिकी सीनेट में दोनों प्रमुख दलों (रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक) के सांसदों ने रूस के खिलाफ एक सख्त आर्थिक प्रतिबंध विधेयक पेश किया है, जिसका सीधा असर भारत पर भी पड़ सकता है। इस नए संशोधित मसौदे के तहत रूस से कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की खरीद जारी रखने वाले देशों पर अधिकतम 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है।
यूक्रेन युद्ध के लिए रूस की आर्थिक ताकत को कमजोर करने के उद्देश्य से लाए गए इस विधेयक के दायरे में भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान जैसे शीर्ष पांच तेल खरीदार देशों को रखा गया है।
हालांकि, इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति को विशेष परिस्थितियों में राहत देने का अधिकार भी शामिल है और साथ ही रूस के 'शैडो फ्लीट' (गुप्त तेल टैंकरों) पर भी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।