News Feature l Woman Swallowed by Python

By: Amit kumaR Agarwal

According to AFP a 45-year old woman, Fareeda, was swallowed by a 16-feet python in Indonesia
After three days, her body was recovered after killing the python

Indonesia News एएफपी, मकास्सर (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक महिला को अजगर ने समूचा निगल लिया। महिला का शव अजगर के पेट के अंदर पाया गया। एक स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मध्य इंडोनेशिया में एक महिला को अजगर ने पूरी तरह निगल लिया। तीन दिनों के बाद सांप के पेट से महिला को मृत पाया गया। न्यूज एजेंसी एएफपी ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के कलेमपांग गांव की 45 वर्षीय महिला को उसके पति और दूसरे ग्रामीणों ने शुक्रवार को अजगर के पेट के अंदर पाया था।

गांव के मुखिया सुआर्डी रोसी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि चार बच्चों की मां फरीदा गुरुवार रात लापता हो गई थी और घर नहीं लौटी, जिसके बाद गांव के लोगों ने उसकी तलाशी के लिए अभियान चलाया।