पेरिस में ली पेन ने दिखाई ताकत

By: Monu Kumar


फ्रांस की धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ली पेन ने रविवार को राजधानी पेरिस में एक बड़ी रैली आयोजित कर अपनी ताकत दिखाई। मरीन ली पेन घोटाले के आरोप में चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित की गईं है।

इस रैली में हजारों की संख्या में लोग जुटे। ली पेन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और वे आगे भी लड़ाई लड़ती रहेंगी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और कहा कि ये लोग 2027 हमसे नहीं छीन सकते।

फ्रांस में 2027 में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं। ली पेन को प्रतिबंधित किए जाने के बाद से फ्रांस का राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है।