अमरनाथ यात्रा 2026

By - Monu Kumar

  • अमरनाथ यात्रा स्थगित
  • अब पवित्र गुफा की ओर नहीं बढ़ सकेंगे श्रद्धालु, प्रशासन ने इस वजह से लिया फैसला
कश्मीर के संभागीय आयुक्त अंशुल गर्ग ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई है। 

इस वजह से रविवार, 19 जुलाई से बालटाल और नुनवान / चंदनवाड़ी (पहलगाम) दोनों ही बेस कैंपों से किसी भी श्रद्धालु को पवित्र गुफा की तरफ आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।