News Shorts - India-UK CETA: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू

By - Monu Kumar

  • India-UK CETA: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू, 99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क
  • इस व्यवस्था के तहत अधिकांश भारतीय निर्यात को ब्रिटिश बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी
  • उद्योग, कृषि, सेवा क्षेत्र, एमएसएमई और पेशेवरों को नए अवसर मिलने की उम्मीद
भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) आज से लागू हो गया है। 
इसे पिछले कुछ वर्षों में भारत के सबसे बड़े मुक्त व्यापार समझौतों में से एक माना जा रहा है। 

सरकार का दावा है कि इससे किसानों, श्रमिकों, एमएसएमई, निर्यातकों और सेवा क्षेत्र को जबरदस्त लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में लागू होने वाला यह छठा मुक्त व्यापार समझौता है। इससे पहले भारत मॉरीशस, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, ईएफटीए (यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ) और ओमान के साथ ऐसे समझौते लागू कर चुका है।

इस व्यवस्था के तहत अधिकांश भारतीय निर्यात को ब्रिटिश बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी, जबकि ब्रिटेन से आने वाले कई उत्पादों पर आयात शुल्क चरणबद्ध तरीके से घटेगा। इससे उद्योग, कृषि, सेवा क्षेत्र, एमएसएमई और पेशेवरों को नए अवसर मिलने की उम्मीद है।