फीफा विश्वकप फाइनल 2026

By - Monu Kumar

  • अगर स्पेन जीता खिताब तो संन्यास लेंगे डिफेंडर कुकुरेला
  • कोच को खास तोहफा देने का किया एलान
स्पेन के स्टार डिफेंडर मार्क कुकुरेला ने फीफा विश्व कप फाइनल से पहले बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि अगर स्पेन रविवार को फाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को हराकर विश्व कप जीत जाता है तो वह राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले लेंगे। 

कुकुरेला का मानना है कि यूरोपीय चैम्पियनशिप और विश्व कप जीतने के बाद उनके लिए हासिल करने को कुछ नहीं बचेगा। 

27 वर्षीय कुकुरेला ने कहा, अगर हम विश्व कप जीत जाते हैं तो अगले ही दिन मैं कोच लुइस डे ला फुएंते को फोन करके कहूंगा कि अब मुझे टीम में नहीं गिना जाए। मैं राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले रहा हूं। यूरो कप और विश्व कप जीतने के बाद इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

उन्होंने यह भी वादा किया कि खिताब जीतने पर वह कोच लुइस डे ला फुएंते के चेहरे का टैटू अपने बाइसेप पर बनवाएंगे।