By - Monu Kumar
- जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस दल पर हुए हमले में घायल हेड कांस्टेबल आशीक हुसैन की इलाज के दौरान बलिदान
अधिकारियों के अनुसार, कोकरनाग रोड इलाके में पुलिस तैनाती पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया था। हमले के दौरान कई गोलियों की आवाज सुनी गई।
इस गोलीबारी में पुलिस हेड कांस्टेबल आशीक हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमले के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है। सुरक्षाबलों ने हमलावरों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।