By - Bhaarat Bol News Team
- मनोज मुंतशिर ने छात्रों की चिंता का समर्थन किया, लेकिन इस प्रदर्शन में शामिल होने से किया इनकार
मनोज मुंतशिर ने कहा कि वह छात्रों के मुद्दे को समझते हैं, लेकिन वह जंतर-मंतर नहीं जाएंगे क्योंकि वहां जिन लोगों की मौजूदगी है, उनके साथ खड़ा होना उन्हें ठीक नहीं लगता।
एक मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा - मैं कभी जंतर-मंतर नहीं जाऊंगा क्योंकि जो लोग इस वक्त जंतर-मंतर को रिप्रेजेंट कर रहे हैं, सॉरी, वो ऐसे लोग नहीं हैं जिनके साथ खड़े होकर मुझे अच्छा लगेगा।
उन्होंने आगे कहा - इस देश की युवा पीढ़ी, कॉकरेच जनता पार्टी से बेहतर डिजर्व करती है।
NEET पेपर लीक को गलत बताते हुए उन्होंने कहा - इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। इस दुनिया में कौन कह सकता है कि अगर NEET का पेपर लीक हुआ तो यह अच्छा हुआ? यह पूरी तरह गलत है। अगर एक बच्चे की भी जान गई है, तो पूरे सिस्टम को जवाब देना होगा।
उनका कहना था कि अगर इस विवाद की वजह से किसी भी छात्र की मौत हुई है, तो इसके लिए पूरा सिस्टम जिम्मेदार है।